उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक युवक का शव रस्सी से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। छानबीन की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक युवक का शव रस्सी से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंडावर थानाक्षेत्र में बुधवार देर शाम ग्राम खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र जयपाल सिंह (20) वर्ष का शव उसी के गांव मे दूसरे मकान में रस्सी से लटका मिला।