गुलशेर ने कूदकर बचाई थी जान
वहीं, डूबती कार से गुलशेर ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। इसके बाद अगले दिन की सुबह को बाढ़ राहत कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मुशर्रफ को बचा लिया था। अब गुलशेर और मुशर्रफ सही सलामत हैं। लेकिन, शाहबुद्दीन, वसीम और इसरार बह गये थे, जिनकी बाद में लाशें बरामद हुईं।
बताया गया कि भनेड़ा निवासी इसरार का शव रेस्क्यू ऑपरेशन से अगले दिन बुधवार को बरामद कर लिया था, बाकी दो वसीम व शाहबुद्दीन पानी में बह गए थे, जिनकी तलाश जारी थी।
बताया गया कि मृतक तीनों दोस्त विवाहित थे और तीनों के छोटे बच्चे हैं। मृतकों की पत्नियों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
यह भी पढ़ें: UP: तमंचा तानकर लगवाए जय श्रीराम के नारे, गले में भगवा गमछा डाल पीटा, मस्जिद से घर लौट रहा था शहरकाजी का बेटा