फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor Murder: ननिहाल में रह रहे युवक की हत्या, पुलिस ने पड़ोसी युवक को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

Thu, 16 Jun 2022 06:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

ननिहाल में रह रहे युवक की हत्या के मामले में पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नूरपुर में ननिहाल में रह रहे एक युवक की हत्या कर दी गई, उसका शव घर में ही पड़ा मिला। गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। नामजद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


चांदपुर क्षेत्र के गांव मनौटा निवासी जयवीर (25) गांव ढेली अहीर में अपने नाना के घर रहता था। युवक के नाना महेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार रात में जयवीर घर में सोया हुआ था। करीब एक बजे आहट होने पर उसकी आंख खुलीं तो देखा कि गांव का ही छोटू पुत्र हरि सिंह दरवाजे से निकलकर भाग रहा है। उसने जब जयवीर के पास पहुंचकर देखा तो उसके गले में गमछा बंधा था और वह बेहोश पड़ा मिला। परिजन उसे नूरपुर पीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और मृतक के नाना महेंद्र सिंह की तहरीर पर छोटू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। गुरुवार सुबह एएसपी ग्रामीण रामअर्ज व सीओ सुनीता दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच

विज्ञापन

आठ माह पहले ही हुई थी युवक की शादी

जयवीर सिंह बचपन से ही अपने नाना-नानी के पास गांव ढेली अहीर में रहता था। करीब आठ माह पहले नाना ने ही उसकी शादी की थी। कुछ माह पहले उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। ग्रामीणों की मानें तो पत्नी के जाने के बाद से जयवीर काफी शराब पीने लगा था। बुधवार की रात उसकी हत्या हो गई। परिजनों ने गांव के ही छोटू पर हत्या का आरोप लगाया है। अकेले छोटू द्वारा जयवीर की हत्या करने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। 

ग्रामीणों के अनुसार जयवीर काफी हृष्ट पुष्ट था, अकेले व्यक्ति द्वारा गला घोंटकर उसकी हत्या करना संभव नहीं है। पुलिस की जांच में भी कई सवाल हैं। परिजनों के अनुसार जयवीर के गले में गमछा कसा हुआ था, जबकि उसके गले पर जो निशान बना है वह रस्सी का लगता है। इसके अलावा जब जयवीर की हत्या हुई तो पास में ही सो रहे अन्य परिजनों को पता क्यों नहीं लगा? ऐसे कई सवाल हैं, जिन पर पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह ने बताया कि घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही। शीघ्र ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। जिस वजह से आत्महत्या किया जाना पुख्ता हो रहा है। फिर भी सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - राम अर्ज, एएसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें