फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कक्षा तीन की छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक ने किया दुष्कर्म, तबीयत खराब होने पर पता चला, आरोपी फरार

Wed, 25 Feb 2026 05:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी अंशुल कुमार पर नौ साल की बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं एक अन्य महिला भी अंशुल के खिलाफ अपनी बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक ने अपने ही स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा को पशुशाला ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य महिला ने भी अपनी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप इसी शिक्षक पर लगाया है, इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। 
विज्ञापन
Trending Videos

नगर के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी अंशुल कुमार एक स्कूल में पढ़ाता है। जाब्तागंज निवासी कक्षा तीन की छात्रा के पिता ने शिक्षक के खिलाफ नौ वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में शिक्षक के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी पुत्री 23 फरवरी को शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी। शिक्षक अंशुल कुमार उसकी पुत्री को बहला फुसला कर उसे पशुशाला ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 
 
विज्ञापन

बालिका ने परिजनों को तकलीफ होने पर दुष्कर्म की जानकारी दी। परिजन बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। साथ ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। उधर एक अन्य महिला भी थाने पहुंची। उसने भी अपनी पुत्री के साथ शिक्षक द्वारा घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना पर शिक्षक घर से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। उधर शिक्षक की करतूत पर हर कोई हैरान है।

ये भी देखें...
UP: रामराज में सरेबाजार एलान करके युवक की हत्या, चार गोलियां मारीं; विवाहिता के प्यार में मारा गया सुरेंद्र


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें