फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पानीपत-खटीमा हाईवे का बिजनौर बाईपास 20 तक चालू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे के बिजनौर बाईपास में रेल ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करते हुए सड़क से जोड़ दिया गया है। इस सड़क पर अब तारकोल डालना बाकी रह गया है, जिसे जल्द ही पूरा करते हुए बीस मार्च तक बाईपास को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इस बाईपास के चालू होते ही बिजनौर कोतवाली मार्ग और बिजनौर नजीबाबाद मार्ग भी आपस में जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

बिजनौर से कोतवाली मार्ग पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा है। इस सड़क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इस परियोजना में शामिल कोतवाली देहात के ओवर ब्रिज का काम अंतिम दौर में चल रहा है। वहीं महेश्वरी जट में अंडरपास को सड़क से जोड़ने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
उधर बिजनौर कोतवाली मार्ग को मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए बिजनौर में बाईपास का निर्माण हुआ है। यह बाईपास पेदा गांव के पास से शुरू होकर बिजनौर कोतवाली मार्ग पर वीकेआईटी कॉलेज के पास पहुंच रहा है। तीन किलोमीटर लंबे इस बाईपास को पूरा कर लिया गया है हालांकि पेदा गांव में रेलवे ट्रैक पर ओवर ब्रिज बनने में देर लगी। अब रेल ओवर ब्रिज बनकर तैयार है। बीस मार्च तक इस बाईपास को वाहनों को लिए खोल दिया जाएगा। एनएचएआई के एसडीओ आशीष शर्मा ने बताया कि रेल ओवर ब्रिज की सड़क पर कुछ ही काम बाकी है, जिसे 15 से 20 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें