फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर वालों ने दिखाई जागरूकता, दीपावली पर कम हुई आतिशबाजी- शहर का एक्यूआई 136 किया गया दर्ज

Tue, 21 Oct 2025 08:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में दीपावली के बाद वायु गुणवत्ता मामूली प्रभावित हुई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 136 दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल यह 138 था। घंटाघर क्षेत्र में सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण 68.3 डेसीबल मापा गया।

विज्ञापन
शहर में कम हुई आतिशबाजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के बाद जहां मेरठ और आसपास के शहरों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा, वहीं बिजनौर ने इस बार जागरूकता की मिसाल पेश की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दीपावली से पहले 94 था, जो अब 136 दर्ज किया गया है। यानी केवल मामूली बढ़ोतरी हुई। अधिकारियों का मानना है कि शहरवासियों ने आतिशबाजी सीमित रखी, जिससे हवा ज्यादा प्रदूषित नहीं हुई।

विभाग की ओर से जजी चौक, आवास विकास, घंटाघर और बेव इंडस्ट्रीज क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण की माप की गई। इनमें घंटाघर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 68.3 डेसीबल ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया, जो मानक 55 डेसीबल से ऊपर रहा। जजी चौक पर 64.7, आवास विकास में 62.7 और बेव इंडस्ट्रीज में 57.1 डेसीबल ध्वनि प्रदूषण पाया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: दो बच्चों की मां ने रिश्ते के देवर संग खाया जहर, छह दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि “दीपावली से पहले बिजनौर का एक्यूआई 100 से नीचे था, जो संतोषजनक स्थिति में आता है। फिलहाल हवा में मामूली गिरावट आई है, लेकिन अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।”

पिछले वर्ष दीपावली पर बिजनौर का एक्यूआई 138 था, यानी इस बार 2 अंक की गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों का कहना है कि इस बार कई लोगों ने मंगलवार को दीपावली मनाई, जिससे आतिशबाजी कम हुई और हवा अपेक्षाकृत साफ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें