फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजवान हत्याकांड में बड़ा खुलासा: आरोपी मौसा को पुलिस ने दबोचा, चाय की दुकान पर नोकझोंक के बाद की थी वारदात

Thu, 25 Sep 2025 08:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के किरतपुर निवासी रिजवान की हत्या के मामले में आरोपी मौसा अनीस कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है और मेरठ मेडिकल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाई गई है।
विज्ञापन
हत्या का आरोप।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिजनौर के किरतपुर निवासी रिजवान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मौसा अनीस कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है, वहीं मेरठ मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मंगाई गई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी अनीस कुरैशी को गुरुवार शाम दबोच लिया। जानकारी के अनुसार अनीस लंबे समय से दिल्ली में परिवार के साथ रह रहा था। कुछ दिनों पहले उसकी बेटी किरतपुर निवासी अपने मौसेरे भाई गुफरान के साथ चली गई थी। बेटी को तलाशने के लिए अनीस किरतपुर पहुंचा और गुफरान के बड़े भाई रिजवान को साथ लेकर उसे ढूंढने निकल पड़ा।

पुलिस जांच में सामने आया कि रास्ते में रिजवान की पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर उसने घर लौटने की बात कही। अनीस उसे छोड़ने के लिए तैयार हो गया। मंगलवार देर शाम दोनों बिजनौर-मंडावर मार्ग पर एक दुकान पर चाय पीने रुके। इसी दौरान दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। कार में भी विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि गुस्से में आकर अनीस ने रिजवान को थप्पड़ मारा और फिर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर हालत में रिजवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक की मां ने पहले जानलेवा हमले का आरोप लगाकर तहरीर दी थी, जिसे पुलिस ने बाद में हत्या की धाराओं में बदल दिया। एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल ने बताया कि आरोपी अनीस कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
 
Meerut Accident: मेरठ-करनाल हाइवे पर बड़ा हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें