वन विभाग के पिंजरे में बृहस्पतिवार को एक और गुलदार (तेंदुआ) फंस गया। कौड़िया वन रेंज के गांव जग्गनवाला में लगाए गए पिंजरे में मादा गुलदार कैद हुई है। उसे देखने के लिए एकत्र हुए ग्रामीण गुर्राहट सुनकर पिंजरे से दूर हट गए। सितंबर माह में इससे पहले तीन नर गुलदार पकड़े जा चुके हैं। जबकि गुलदार के हमले में लोगों की मौत भी रही हैं।