फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: स्कूल से घर लौट रहे छात्र को टैंकर ने कुचला, गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम

Fri, 26 Apr 2024 03:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

 बिजनौर के नगीना में स्कूल से पढ़कर घर वापस आ रहे कक्षा छह के एक छात्र को राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर तेज गति से आ रहे टैंकर ने कुचल दिया।
विज्ञापन
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नगीना में स्कूल से पढ़कर घर वापस आ रहे कक्षा छह के एक छात्र को राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर तेज गति से आ रहे टैंकर ने कुचल दिया। जिससे छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


छात्र की मौत से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर दोनों तरफ जाम लगा दिया। करीब एक घंटे से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सर्कल के सभी थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है लेकिन परिजन जाम खोलने को तैयार नहीं है।

शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे नगीना धामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर गांव निवासी यशपाल प्रजापति का 12 वर्षीय पुत्र विवेक गांव के ही एक सरकारी स्कूल से पढ़कर घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने कक्षा 6 के छात्र विवेक को कुचल दिया। जिसकी उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। छात्र की मौत का समाचार सुनते ही नाराज परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन के दोनों साइड पर वाहन खड़ा कर तथा सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर सर्किल की चारों थानों की भारी पुलिस मौजूद है लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें