फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: तालाब से निकलकर गांव की सैर पर निकला सात फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत

Wed, 07 Aug 2024 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में नांगलसोती क्षेत्र में घर के गेट पर सात फीट लंबा मगरमच्छ देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कराया।
 
विज्ञापन
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर के नांगलसोती में शिव मंदिर के निकट घरों के सामने मगरमच्छ के आने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी क्षेत्र में छुड़वा दिया।

विज्ञापन


बारिश होने पर नांगलसोती के मोहल्ला टंकीवाला में बुधवार को तड़के सात फीट लंबा मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। लोगों के घरों के बाहर निकलने पर मगरमच्छ सड़क पर पड़ा दिखाई दिया।

विज्ञापन

मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
मगरमच्छ को देखकर लोगों के होश उड़ गए। लोगों के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सियों से बांध दिया।
 
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के निकट तालाब से निकलकर मगरमच्छ किसी समय गांव की आबादी में पहुंच गया। वन विभाग से मौके पर पहुंचे वन दरोगा राहुल गिरी, वनकर्मी बबलू, अनुज शुक्ला ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर नदी क्षेत्र में छुड़वा दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें