फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खेत में काम करती महिला पर तेंदुए ने किया हमला, खींचकर जंगल में ले जाने लगा, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Thu, 23 Jan 2025 10:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव फैजपुर के जंगल में तेंदुए ने पूनम पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे किसानों ने लाठियां फटकार कर महिला को बचाया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव फैजपुर के जंगल में खेत में गन्ना काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। आसपास काम कर रहे किसानों ने किसी तरह महिला को बचाया। परिजनों ने घायल महिला का सीएचसी स्याऊ में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला सरायरफी निवासी पूनम देवी पत्नी सोनू कुमार बृहस्पतिवार को गांव फैजपुर के जंगल में खेत में गन्ना काट रही थी। अचानक जंगल से निकलकर एक गुलदार (तेंदुए) ने पूनम पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जंगल की तरफ खींच रहा था। तभी पास ही खेत में काम कर रहे किसानों ने लाठियां फटकार कर महिला को गुलदार से बचाया।
गुलदार ने महिला के सिर और हाथ पर हमला कर दिया। सीने पर भी हमले के निशान हैं। परिजन घायल महिला को सीएचसी स्याऊ लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि मौके पर दो ट्रैप कैमरे लगवाए गए हैं। एक पिंजरा लगा हुआ है। ट्रैप होने पर एक पिंजरा और लगवाया जाएगा। रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। किसानों को मुखौटे दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें