बिजनौर जनपद के शेरकोट नगर के मोहल्ला नौंधना में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब बृहस्पतिवार की अल सुबह एक आरा मशीन में आग लग गई। आग लगने से मौके पर रखी मशीन और तैयार माल जलकर राख हो गया।
आरा मशीन के स्वामी मोहम्मद शाकिब ने बताया कि मोहल्ला नोधना में उनकी आरा मशीन लगी है जहां ब्रश के हैंडल बनाने का काम होता है, मशीन पर 40 कारीगर काम करते हैं। आमतौर पर देर रात तक काम चलता है लेकिन बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा ब्लैक आउट की अपील के चलते मशीन को रात 8 बजे ही बंद कर दिया गया था।
रात करीब तीन बजे पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दी। आग लगने की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार आग लगने से लगभग 25 से 30 लख रुपए का नुकसान की आशंका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।