फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बेटियों की शादी के लिए जोड़कर रखा 10 लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली देहात। शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से दो बेटियों की शादी के लिए जोड़कर रखा गया करीब दस लाख रुपये का सामान जल गया। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे ग्राम महेश्वरी जट निवासी मोहम्मद शाहिद के घर में फ्रिज के प्लग से निकली चिंगारी से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से घर में रखा फ्रिज, कूलर, बर्तन, कपड़े, सोफा आदि जलकर राख हो गए। मोहम्मद शाहिद की दो बेटियों की शादी तय हो गई है। दोनों बेटियों की शादी के लिए सामान जोड़कर रखा था। मोहम्मद शाहिद के पुत्र राशिद ने बताया कि लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। आग के कारण घर की दीवार तथा छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगह से प्लास्टर उखड़ गया है। तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें