फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: चीनी मिल में फंदे पर लटका मिला 24 साल का इंजीनियर, शरीर पर चाकू से हमले के निशान

Wed, 04 Dec 2024 07:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

परिजनों ने बताया कि हर्षित बहुत मेधावी था, उसकी हत्या की गई है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 
विज्ञापन
हर्षित की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मोहड़ा निवासी 24 साल के हर्षिल की शाहजहांपुर की श्रीराम शुगर मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। हर्षिल चीनी मिल में इंजीनियर था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच करने मांग की है।
विज्ञापन

 

दादा ऋषिपाल सिंह ने बताया कि हर्षित दो बहनों का इकलौता भाई था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शाहजहांपुर की श्रीराम शुगर मिल में इंजीनियर के पद पर नौकरी लगी थी। हाल में उसका प्रमोशन भी हुआ था। मगर, स्टाफ के कुछ लोग प्रमोशन के बाद से रंजिश रखने लगे थे।
 

बताया कि सोमवार की रात्रि 8.30 बजे हर्षिल की अपने पिता रवेंद्र और माता ममता से फोन पर बात हुई। सवेरे चार बजे उसके रूम पार्टनर का फोन आया कि हर्षिल की तबीयत अचानक खराब हो गई है। पिता रवेंद्र भी बाराबंकी में चीनी मिल में नौकरी करते हैं।
 

सूचना मिलते ही परिजन शाहजहांपुर पहुंचे तो पुलिस छत से लगे फंदे पर लटके हर्षिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। आरोप है कि पुलिस और मिल प्रशासन हर्षिल की मौत के सही कारणों के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं।
 
विज्ञापन

परिजन बोले, मार डाला हमारे हर्षित को

दादा ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पौत्र का शव मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे गांव पहुंचा। बिजनौर बैराज पर अंतिम संस्कार के लिए शव को चिता में रखने के बाद कपड़ा हटा कर देखा तो उनके होश उड़ गए। शरीर पर अनेक स्थानों पर चाकू के जख्म थे। हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया गया था। परिजनों ने शांहजहांपुर पुलिस प्रशासन से घटना की गहराई से जांच करने मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें