स्योहारा में भी हुआ प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत
स्योहारा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्योहारा में वर्मा हॉस्पिटल में पहुंचने पर डॉ. मनोज वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सीपी सिंह, राजीव वर्मा, डॉ. अभयवीर ढाका, अनिल कुशवाह, कृष्ण कुमार ढाका, कुंवर राणा प्रताप सिंह, शौर्य वर्मा, मोहित रस्तोगी, अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं एमएम पब्लिक स्कूल पर आलोक कुमार अग्रवाल, डॉ. नेपाल सिंह, अनिल जैन, डॉ. विनीत देवरा, मनोज भटनागर आदि रहे। इसके अलावा लक्ष्य ग्रुप ऑफ कॉलेजेस पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, लक्ष्य कॉलेज के निर्देशक अमित चौहान, अनुराग चौहान डॉ. मनोज कुमार सिंह, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।