फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने दिया बैंक गेट पर धरना, हंगामा

Sat, 02 Mar 2019 12:18 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम अकबराबाद में पीएनबी के गेट पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात में पंजाब नेशनल बैंक अकबराबाद के शाखा प्रबंधक पर किसानों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ता बैंक गेट पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत करने का काफी प्रयास किया, लेकिन किसान प्रबंधक से माफी मंगवाने की बात पर अड़ रहे। करीब दो घंटे बाद शाखा प्रबंधक किसानों के बीच पहुंचे और माफी मांगी। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

अकबराबाद क्षेत्र के किसान राजू, बलजीत सिंह, रामभजन सिंह, अंकित सिंह, अब्दुल गफ्फार शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक में रुपये का लेनदेन करने के लिए गए थे। आरोप है कि इसी बीच किसी बात को लेकर शाखा प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किसान यूनियन कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार किया। इससे क्षुब्ध होकर यूनियन कार्यकर्ता बैंक गेट पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, दरोगा रामेश्वर सिंह भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया। मगर, किसान शाखा प्रबंधक से माफी मंगवाने की बात पर अड़े रहे। दोपहर एक बजे शाखा प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और माफी मांगते हुए भविष्य में गलती की पुनरावृत्ति नहीं करने का भरोसा दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, चौधरी सुरपाल सिंह, नितिन सिरोही, आलोक चौहान, दीपेश राठी, नगीना तहसील प्रभारी वीर सिंह डबास, बढ़ापुर ब्लॉक प्रभारी धर्मवीर सिंह, बलजीत सिंह, अब्दुल गफ्फार, रामभजन सिंह, अंकित कुमार, अहसानुद्दीन आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


बकाया गन्ना भुगतान के लिए 59वें दिन भी जारी रहा धरना
चांदपुर में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू का धरना 59वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को अशोक कुमार की अध्यक्षता व नौवहार सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने दस-दस करोड़ के दो चेक लिए है लेकिन किसान इससे संतुष्ट नहीं हैं।
 मिल व प्रशासन ने अनेक बार किसानों का पूर्ण बकाया गन्ना भुगतान का आश्वासन दिया लेकिन भुगतान नहीं हुआ। अब किसानों का सब्र का बांध टूट चुका है। भाकियू कभी भी कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। वक्ताओं ने कहा कि अब पूरे जिला में बड़ा आंदोलन होगा। किसानों ने चुनाव का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया है। धरने पर चौधरी सूरज सिंह, अशोक राणा, राजपाल सिंह, भोपाल सिंह, रामस्वरुप सिंह, कुलवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, अनुज कुमार, खुशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें