फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू टिकैत ने थाने में किया प्रदर्शन

Sun, 21 Sep 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। पुलिस पर पक्षपात पूर्ण कार्य करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बताया कि फुलसंदी निवासी विरेंद्र सिंह पुत्र अमन सिंह की 21 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है लेकिन नहटौर पुलिस ने मृत के विरुद्ध ही मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर दी। कहा कि नगर व आसपास के क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम हो रही है। थाने पहुंचे सीओ अभय कुमार पांडेय ने किसानों से वार्ता की। तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह, पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश कुमार, नगर अध्यक्ष रिंकू राठी, पुनीत तुशियार, रोहित राणा, धीरेंद्र चौधरी, नरदेव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें