फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने डीएफओ कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने डीएफओ कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन

बिजनौर। गंगोड़ा जट में गुलदार की मौत के मामले में एक किसान को जेल भेजने एवं कई किसानों पर मुकदमे दर्ज होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भाकियू के बैनर तले किसानों ने सोमवार को डीएफओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। वहां डीएफओ न मिलने से किसानों ने कार्यालय में जमकर नारेबाजी की और धरना देकर बैठ गए।
भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान सोमवार को गन्ना समिति में एकत्र हुए और पंचायत की। वहां से किसान भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए पहले डीएम आफिस पहुंचे और ज्ञापन दिया। इसके बाद किसान डीएफओ ऑफिस पहुंचे और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना-प्रर्दशन में किसानों के साथ काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं। जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि किसान के खेत में कोई जाल लगा जाए और उसमें गुलदार फंस गया। किसान ने गुलदार को पकड़ कर पुलिस एवं वन विभाग को जिंदा सौंप दिया। वन विभाग ने किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया और एक किसान को जेल भेज दिया। यह किसानों का उत्पीड़न है और इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि वन विभाग एवं पुलिस किसानों के यहां दबिश दे रही है। आरोप लगाया कि दबिश के बहाने एक किसान की मोटर साइकिल चोरी कर लाए गए।
विज्ञापन

धरने पर बीच में बैठाए अधिकारी
कार्यालय में डीएफओ के न मिलने से आक्रोशित किसानों ने वहां उपस्थित सहायक वन संरक्षक डॉ. हरेंद्र सिंह को अपने बीच बैठा लिया। धरने पर प्रदेश महासचिव ठाकुर रामौतार सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, पूर्व मंडल महासचिव सुरपाल सिंह, नरदेव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी, चौधरी विजय सिंह, गजेंद्र टिकैत, कविराज सिंह, महिपाल सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, अशोक कुमार, लुधियान सिंह, जयसिंह, संजीव कुमार, सत्यपाल सिंह, अनुज चौधरी, मुकेश कुमार, सोनू विर्क, रवि शेखर तोमर, देवेश चौधरी, हरिओम यादव, संदीप सिंह, विकास कुमार, मुनेश कुमार, मोनू चौधरी, रानी, ममता, बाला, मुनिया, राजो आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति का कलक्ट्रेट में धरना
बिजनौर। भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां उन्होंने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने में किसानों की समस्याओं को उठाते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती हैं, लेकिन किसानों को कोई राहत नहीं दी गई। निराश्रित पशु जंगल में फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। एसडीएम को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर चौधरी पद्म सिंह, अंबरीश चौधरी, जग्गन अली, युवा जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी, सतवीर सिंह, रामकुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, नितीश प्रधान, योगेंद्र सिंह काकरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें