फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता संख्या और मोबाइल नंबर गलत होने पर सट्टे होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खाता संख्या और मोबाइल नंबर गलत होने पर सट्टे होंगे बंद
विज्ञापन

नजीबाबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति नजीबाबाद की ओर से गलत खाता संख्या और गलत मोबाइल नंबर दर्ज होने से किसानों के गन्ना सट्टे बंद कर दिए जाएंगे। समिति ने किसानों को 25 फरवरी तक खाता संख्या और मोबाइल नंबर ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति नजीबाबाद के सचिव डा. विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि गलत खाता संख्या और गलत मोबाइल नंबर वाले किसानों के गन्ना सट्टों को 25 फरवरी से बंद कर दिया जाएगा। जिन किसानों के मोबाइल नंबर और खाता नंबर गलत दर्ज हैं, ऐसे किसान 25 फरवरी से पहले मोबाइल नंबर और खाता संख्या सही करवा लें। उन्होंने कहा कि सही मोबाइल नंबर दर्ज न होने से किसानों को एसएमएस पर्ची उपलब्ध नहीं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि गन्ना आयुक्त ने समीक्षा बैठक कर निर्णय लिया गया है कि यदि 25 फरवरी तक संबंधित किसान अपना मोबाइल नंबर और खाता संख्या ठीक नहीं कराते हैं, तो उनका सट्टा बंद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसान अपना मोबाइल नंबर ई-गन्ना एप पर जांच लें। सही मोबाइल नंबर दर्ज न होने की स्थिति में किसानों के गन्ना सट्टे बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें