फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे : कपिल देव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रभारी मंत्री/ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी विकास योजनाओं को पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के आधार पर समयबद्धता के साथ पूरा करें। कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहीं। कहा कि गांवों के बाहर लगे कूड़े के ढेरों को तत्काल हटाया जाए। नियमित रूप से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जाए।
जिला प्रभारी मंत्री ने जिले में संचालित अवैध नर्सिंग होम की शिकायतों के दृष्टिगत मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर सभी अवैध नर्सिंग होम की सघन जांच कर कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक धामपुर अशोक राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें