-पहली पाली मेें 481, द्वितीय पाली 480 परीक्षार्थी अनुपस्थित
-सीसीटीवी कैमरों की नजर हुई, पुलिस, अफसर रहे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2024 रविवार को जिले में शांतिपूर्वक, नकलविहीन संपन्न हुई। जिले के आरजेपी, केपीएस इंटर कॉलेज समेत पांच परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा की दोनों पालियों में 961 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व अफसरों की व्यवस्था दुरुस्थ रही।
प्रथम पाली परीक्षा के 2266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1785 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 481 अनुपस्थिति रहे। द्वितीय पाली में 2266 पंजीकृत परीक्षार्थी रहे। इनमें 1786 उपस्थित और 480 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा देकर बाहर आ रहे परीक्षार्थियों ने कहा कि पहली पाली में हिंदी और सामान्य ज्ञान केे प्रश्न रहे। द्वितीय पाली में विषय वर्ग के प्रश्न रहे। प्रश्न आसान थे। डीआइओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक व नकलविहीन संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सक्रिय रहे। केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षार्थियों की जांच करके ही परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश दिए।