फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विकास संगोष्ठी और प्रशिक्षण आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विकास में सक्रिय योगदान से समूह बनें स्वावलंबी
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन संगोष्ठी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गन्ना विकास योजनाओं के साथ गन्ने की पौध तैयार कर स्वावलंबी बनने का प्रशिक्षण दिया गया।
गन्ना विकास परिषद की ओर से आयोजित संगोष्ठी और प्रशिक्षण में महिला संस्थान एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कृषि विकास योजनाओं के साथ गन्ना प्रजातियों और उसकी पौध तैयार करने के संबंध में जानकारी दी गई। कृषक महिलाओं को बड और चिप के माध्यम से पौध तैयार करने की कृषि विशेषज्ञों ने जानकारी दी। खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में मुरादाबाद सहायक निदेशक मनोज श्रीवास्तव और कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र नगीना के कृषि विशेषज्ञों ने गन्ने की अगेती गन्ना वैराइटी 118/15023 की प्रजाति को बोने की सलाह दी।
विज्ञापन

चीनी मिल सभागार में कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण शिविर मे उपस्थित कृषकों एवं महिलाओं को गन्ने की संस्तुत प्रजाति से बेहतर उत्पादन लेने के लिए जैविक खाद और उर्वरा क्षमता बनाए रखने की सलाह दी। कृषि विशेषज्ञों ने महिलाओं को गन्ने के बड से नई पौध तैयार करके आजीविका कमाने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गन्ना विकास योजनाओं में सक्रिय योगदान देकर समूह को आत्मनिर्भर बनाने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण शिविर में गन्ना समिति के सचिव वीके शुक्ला, कृषि वैज्ञानिक डॉ.केके सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक और किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें