कचरा प्लांट के विरोध में धरना जारी
शेरकोट। आबादी के बीच निर्माणाधीन कचरा प्लांट हटाने की मांग को लेकर नागरिकों का तीसरे दिन भी शाहआलमपुर मीरा में धरना जारी रहा। लोगों ने पालिका के खिलाफ नारेबाजी की है। पूर्व सभासद मोहम्मद अख्तर, मोनू, मोहम्मद दानिश का कहना है कि नगर बीच में स्थित शाहआलमपुर मीरा में पालिका में कचरे का प्लांट लगाने का प्रयास कर रही है। लोगों ने विरोध जता रोक लगाने को पालिका के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है। पूर्व सभासद मोहम्मद अख्तर ने बताया कि लोगों ने तहसीलदार धामपुर से संबंधित जमीन के बाबत आरटीआई अंतर्गत सूचना मांगी थी। जिसमें यह नंबर कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। लेकिन पालिका की मनमानी के चलते कब्रिस्तान की संपत्ति को अवैध तरीके से पालिका कचरा प्लांट लगाने का प्रयास कर रही है। धरने पर बैठने वालों में अफजाल अहमद, राशिद, नईम, कफील, मोहम्मद नासिर, अफजाल अहमद , मोहम्मद दानिश, राशिद, नईम, कफील, मोहम्मद नासिर, गोलू सैनी, इरशाद, यूसुफ, सतेंद्र कुमार, सोनू, मतीन आदि रहे।