फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जाओ, ये लापरवाही बहुत भारी पडे़गी

विज्ञापन
नगीना में स्टेशन रोड पर लगा लंबा जाम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
संभल जाओ, ये लापरवाही बहुत भारी पडे़गी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मामले मिलने के बाद भी लोग कोरोना से नहीं डर रहे हैं। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन होने के कारण ही लोग घरों में रहते हैं। सोमवार को तो अधिकांश भीड़ सड़कों पर आने लगती है। कोरोना की भयावहता के बाद भी लोग कोरोना से नहीं घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

कोराना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद ही जरूरी है, लेकिन जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद ऐसा नहीं हो पा रहा है। भीड़ में तेजी से संक्रमण फैलने का अधिक खतरा बना रहता है। अब तक अकेले बिजनौर नगर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा करीब 80 हो चुका है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में रविवार तक लगभग 1348 कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं, हालांकि इनमें से करीब 1014 लोगों ने कोरोना को हराया है। शायद ऐसा लगता है कि मरीजों का रिकवरी रेट बेहतर होने के कारण लोगों ने कोरोना से खौफ खाना छोड़ दिया है और वे बेधड़क सड़क और बाजार में घूमने से बाज नहीं आ रहे। एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को पहला और शुक्रवार को सप्ताह का आखिरी कार्य दिवस होता है। इसलिए लोग जरूरत का सामान लेने को बाजार में आते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रवर्तन टीम के साथ अभियान चलवाकर चेकिंग कराएंगे। विशेषकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष फोकस रहेगा। इसका पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बिजनौर में नगरपालिका चौक पर लगा जाम।- फोटो : BIJNOR

अफजलगए़ में पीएनबी के बाहर जमा उपभोक्ताओं की लाइन।- फोटो : BIJNOR

मंडावर में एसबीआई के बाहर लगी लंबी लाइन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें