फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जागरूक रहें प्रधान : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जागरूक रहें प्रधान : एसडीएम
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम परमानंद झा ने ग्राम प्रधानों से संचारी रोग नियंत्रण और कोरोना संक्रमण से ग्रामीण क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए कीटनाशी छिड़काव, शुद्ध जल उपलब्धता और सफाई के प्रति दायित्व निर्वाह की सलाह दी।
विज्ञापन

ब्लॉक की ओर से ड्वाकरा हॉल में ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण करने के बाद संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। एडीओ पंचायत ऋषि कुमार, यूनिसेफ के बीएमसी हसीनुद्दीन की उपस्थिति में आयोजित बैठक में एसडीएम ने ग्राम प्रधानों को संक्रमण काल के प्रति गंभीर रहने, संचारी रोगों से ग्रामीणों को मुक्त रखने के लिए ग्राम पंचायत को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। एडीओ पंचायत ऋषि कुमार ने ग्राम प्रधानों को स्प्रे छिड़काव के साथ एक जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में जानकारी दी। ग्राम प्रधानों की ओर से खुर्शीद अहमद, मो. अली, महबूब, सतविंदर सिंह पोप, शिक्षा देवी, कुंती देवी, कल्पना, गीता, शाइस्ता, प्रशांत चौधरी, नसीम अहमद, शाहबुद्दीन, मो. अहसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें