फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पारियों में होगी बेसिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षा

Sat, 04 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी। बीएसए महेश चंद्र ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा दो पारियों में होगी। 
विज्ञापन

बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि 18 मार्च को कक्षा एक में हिंदी मौखिक की परीक्षा होगी। कक्षा तीन से आठ तक कला विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पारी में सभी कक्षाओं की नैतिक शिक्षा विषय की परीक्षा होगी। 20 मार्च को प्रथम पारी में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पारी में कक्षा छह से आठ तक में बेसिक क्राफ्ट, गृह शिल्प व कृषि विषय की परीक्षा होगी। 21 मार्च को कक्षा चार से आठ तक प्रथम पारी में विज्ञान तथा एक, दो व तीन कक्षा की अंग्रेजी मौखिक विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पारी में कक्षा एक से आठ तक संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
बीएसए के मुताबिक, 22 मार्च को प्रथम पारी में अंग्रेजी तथा द्वितीय पारी में कक्षा छह से आठ तक हमारा पर्यावरण विषय की परीक्षा होगी। 23 मार्च कोमें सभी कक्षाओं में गणित विषय की परीक्षा तथा द्वितीय पारी में कक्षा तीन से आठ तक सामाजिक विषय की परीक्षा कराई जाएगी। बीएसए ने बताया कि प्रथम पारी की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पारी की परीक्षा 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें