फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, ओलों से हुआ नुकसान

Wed, 22 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अफजलगढ क्षेत्र के गांव सुआवाला में बारिश और ओलों से गिरी गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर/अफजलगढ़/कालागढ़।  मंगलवार सवेरे तेज हवा और बारिश के साथ कुछ ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में लहलहाती सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। मौसम में अचानक बदलाव से किसान चिंतित हैं। उन्हें यह डर सता रहा है कि ऐसा मौसम रहा तो फसलों को और नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भूतपुरी, माननगर, सुआवावाला, चंडका, चौहड़वाला में मंगलवार सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। कुछ देर के लिए ओलावृष्टि भी रही। इसके चलते किसान खेतों में सरसों और गेहूं की फसल को लेकर चिंतित हो उठे। किसानों का कहना है कि मौसम में नमी तक तो ठीक थी। लेकिन बारिश और ओले फसलों के लिए ठीक नहीं है। इससे काफी नुकसान पहुंचा है।

किसान संजीव, गुरमेल, देवेंद्र, परमजीत, लक्खा सिंह, बलवंत, हरभजन, बिंदर सिंह, सुक्खे सिंह, बलदेव, बलराम सिंह, नत्थू सिंह, नंदराम, सुरेश, मेघराज आदि का कहना है कि जिन फसलों को पानी नहीं दिया गया था। उनके लिए तो बारिश उपयुक्त समय पर हुई है। मगर जो फसल पककर कटने के लिए तैयार है। उसमें बड़े नुकसान की संभावना है। धामपुर क्षेत्र किसानों का भी ऐसा ही कहना है। उधर ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से मौसम में गर्मी का असर फिर से कम हुआ है। 
विज्ञापन


उधर, कालागढ़ में भी सुबह हुई ओले के साथ बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। ओले से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार की सुबह तेज हवा के साथ बारिश के साथ ओले बरसने लगे। साथ ही बारिश भी होने  लगी। इससे काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें