फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सोमवार की हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक, 30-40 फीसदी ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सोमवार से शुरू हो रही बैंकों की हड़ताल के मद्देनजर रविवार को बैंक शाखाएं खोली गईं। हालांकि, दिन भर हुई बारिश के कारण सामान्य दिनों के मुकाबले 30 से 40 फीसदी उपभोक्ता ही बैंकों तक पहुंच सके। इससे बैंकों में ग्राहकों की भीड़ कम रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में शहरी उपभोक्ता, खासकर कारोबारी, अपने कामकाज के लिए पहुंचे। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता बैंक शाखाओं में नहीं आ सके। यूनियन बैंक शाखा में पहुंचे सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें कुछ धनराशि की आवश्यकता थी, इसलिए वह रुपये निकालने आए थे। प्रवेश चौधरी ने अपनी दुकान का कैश जमा करने के लिए बैंक आने की बात कही। शेरकोट में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि केवल जरूरी कामकाज के लिए ही उपभोक्ता शाखा पहुंचे। छोटी जमा या पासबुक प्रिंटिंग जैसे कार्यों के लिए ग्राहक नहीं आए।
शेरकोट में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार ने बीस से तीस उपभोक्ताओं के आने की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी शाखा में करीब 70 ग्राहक आए। धामपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने भी खराब मौसम को दूरदराज के उपभोक्ताओं के न आने का कारण बताया। हीमपुर दीपा में पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक सुभाष चंद्र ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद अपराह्न 3:15 बजे तक लगभग 100 ग्राहकों ने लेन-देन किया। राजा का ताजपुर और अफजलगढ़ सहित अन्य स्थानों पर भी बैंकों में 30 से 40 फीसदी ग्राहक ही देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें