फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंककर्मी
विज्ञापन

बिजनौर। निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मी दूसरे दिन मंगलवार को हड़ताल पर रहे।
संगठनों के आह्वान पर मुरादाबाद मुख्यालय पर हुए हड़ताल आंदोलन में भी जनपद से काफी संख्या में बैंक कर्मी पहुंचे। जिला व मंडल पर आंदोलन होने से बैंक शाखा बंद रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़। आगे दो से तीन दिन मार्च माह के चलते बैंकों में लेनदेन का कार्य कम होगा। इस कारण आज काफी संख्या में लोग बैंक आएं थे। कर्मचारी हड़ताल पर रहने के कारण उन्हें खाली ही लौटना पड़ा। कई बैंक शाखाओं में कार्य हुआ।
विज्ञापन

आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर मंगलवार को प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक मुरादाबाद प्रधान कार्यालय पर भूख हड़ताल आंदोलन हुआ। प्रथमा बैंक अधिकारी एसोसिएशन एवं उप्र ग्रामीण बैंक इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले भूख हड़ताल में शामिल होने को बिजनौर से काफी संख्या में बैंक कर्मी मुरादाबाद पहुंचे। उक्त आंदोलन में बैंक के दूरस्थ क्षेत्रों से सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। हड़ताल लगभग सभी शाखाओं पर ताले लटके रहे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें