फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए बैंककर्मी

विज्ञापन
नजीबाबाद में बैंकों के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए बैंककर्मी
विज्ञापन

नजीबाबाद। सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण के फैसले के विरोध में एसबीआई के कर्मियों सहित राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर फैसले पर पुनर्विचार की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों का निजीकरण करने के फैसले के विरोध में राष्ट्रीय आह्वान पर बैंककर्मियों ने लामबंद होकर बैंकों में कामकाज ठप रखा। एसबीआई बरेली जोन के क्षेत्रीय सहायक सचिव एवं एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, सहायक सचिव सचिन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्र होकर निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। एसबीआई मुख्य शाखा से बैंक कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस एसबीआई आकर समाप्त हुआ। प्रदर्शन में प्रथमा यूपी बैंक के राघवेंद्र अत्री, एआईबीए यूपी के प्रतिनिधि लव कुमार, पीएनबी के राजेश प्रसाद, वसीम अहमद, जितेंद्र सैनी, एसबीआई के मनोज कुमार, दिनेश कुमार, नीरज शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, वेद प्रकाश, हुकुम सिंह, ललित कुमार, पवन कुमार, अनुप्रिया सिंह, पायल अग्रवाल, शैली सक्सेना, सिद्धार्थ रावत और बैंक ऑफ बड़ौदा के कृष्ण कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें