फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मियों से मिले 50 लाख

Tue, 17 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/कोतवाली देहात। पुलिस ने बैराज पर चेकिंग में कार से 50 लाख पकड़ लिए। मजिस्ट्रेट ने जांच के बाद रकम बैंक को वापस कर दी। सोमवार देर रात मेरठ की ओर से आ रही कार की तलाशी ली तो उसमें यह करेंसी मिली।
विज्ञापन


पड़ताल की तो यह रकम इंडियन बैंक की निकली। कार में बैंक के सहायक मैनेजर अमरदीप कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। उन्होंने बताया कि नगदी मेरठ के बैंक से बिजनौर के लाई जा रही थी। रकम का विड्राल उनके पास है। सहायक मैनेजर की आईडी चेक करने के अलावा बैंक मैनेजर वैभव से जानकारी ली। मजिस्ट्रेट ने भी छानबीन की।

बाद में रकम सहायक मैनेजर को सुपुर्द कर दी गई। वहीं, कोतवाली देहात प्रभारी शहरोज अनवर की टीम ने बरुकी चेकपोस्ट पर एक बस की चेकिंग की। इसमें मंझेडा शकरू निवासी शाकिर से एक लाख 65 हजार रुपये तथा मैक्स सवार नगीना के इंतजार से एक लाख रुपये व वकील अहमद 51 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने पकड़ी गई रकम को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें