फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन कर वहां की सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कार्यकर्ता बड़ी मंडी में एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए नगीना चौराहे पहुंचे। वहां मानव श्रृखंला बनाकर चौराहे पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा, डॉ. एनपी सिंह, अनिल के गोयल, शलभ त्यागी, आर्यन दीक्षित, दीपक राजपूत, सौरभ मालपानी, अनमोल गौड, अंशुल त्यागी, शिवम त्यागी, नेपाल सिंह आदि रहे।
चंदक। विहिप व हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी ने चंदक में चौराहे पर एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए प्रांत गोरक्षा प्रमुख कैलाश उपाध्याय के नेतृत्व में बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान अगम चौधरी, अनुज, हरीश, अभिषेक, हीतेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

किरतपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने रेलवे स्टेशन चौक पर पुतला फूंका। राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। भारत सरकार से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी, रोहिंग्या को चिह्नित कर देश से बाहर निकालने की मांग की गई। अंशुल राजपूत, सुमित कुमार, सोनू तोमर, विशाल कुमार, मितेंद्र तोमर, नितिन, वंश, अभिषेक, गौरव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें