फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनैली नदी पुल : हाइटगेज तोड़ा, हटा दिए कंक्रीट के ब्लॉक

विज्ञापन
अफजलगढ़ बनैली नदी के पुल पर क्षतिग्रस्त हाईटगेज तथा हटाए गए ब्लाक। संवाद
विज्ञापन
भारी वाहनों को रोकने के लिए एक दिन पहले ही की गई थी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित पर स्थित बनैली के पुल पर शनिवार को लगाए गए हाइट गेज व क्रंक्रीट के भारी ब्लाॅक 24 घंटे भी नहीं टिक पाए। वाहन चालकों ने हाइट गेट तोड़ दिए और ब्लॉक उखाड़ दिए। क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर से फिर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
भूतपुरी स्थित क्षतिग्रस्त बनैली नदी के पुल को भारी वाहनों की आवाजाही के लिए खतरनाक घोषित किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को एसडीएम धामपुर रितु रानी, अफजलगढ़ सीओ राजेश सिंह सोलंकी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पुल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने मौजूद अधिकारियों से पुल पर भारी व बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए हाइटगेज तथा कंक्रीट के भारी ब्लाॅक लगाने के निर्देश दिए थे। साथ ही भारी वाहनों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को लोक निर्माण विभाग के जेई ज्ञानचंद्र ने हाइटगेज लगवाकर कंक्रीट के भारी ब्लाॅक रखवा दिए थे, लेकिन पुल पर किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई। रविवार की रात किसी समय बड़े वाहन चालकों ने दोनों ओर के हाइटगेज तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए वहीं सड़क पर रखे कंक्रीट के ब्लाॅक भी एक ओर हटा दिए। लोक निर्माण विभाग की ओर से बड़े व भारी वाहनों के लिए भूतपुरी से अफजलगढ़ होकर रेहड़, बादीगढ़ चौराहे से हरिद्वार, काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से आवागमन निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें