ग्रामीणों की मांग पर साल 2023 में शुरू हुआ था निर्माण, 2.22 करोड़ से बनेगी
धामपुर। क्षेत्र के गांव मटौरामान में जल जीवन मिशन नमामि गंगे योजना से चल रहा पानी की टंकी का निर्माण 22 महीने बाद भी अधूरा है। ग्रामीणों ने मिशन के अधिकारियों से जल्द ही टंकी का निर्माण कार्य पूरा किए जाने की मांग की है। पानी की टंकी का निर्माण करीब 2.22 करोड़ की लागत हो रहा है।
क्षेत्र के गांव के राजेंद्र चौधरी, महबूब अली, बुंदू खान , राम सिंह , रामविलास , ओम प्रकाश, रशीद अहमद , सहदेव सिंह, सौरभ कुमार, अनिल सिंह , ऋषिपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर जल जीवन मिशन नमामि गंगे की ओर से गांव में सरकारी जमीन पर पानी की टंकी का निर्माण 11 अगस्त 2023 में शुरू हुआ। लेकिन 22 महीने बीतने के बाद अभी भी टंकी का निर्माण कार्य अधूरा है। जिसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। टंकी का निर्माण केवल उनके गांव के लिए हो रहा है। उनके गांव की जनसंख्या लगभग तीन हजार से ज्यादा है।गांव के लोगों ने पानी की टंकी के लिए कनेक्शन भी ले रखे हैं। मिशन द्वारा लगभग 5000 मीटर लंबाई क्षेत्र में पाइप लाइन भी डाल दी है।
ओवर हेड टैंक बना नहीं, गांव में सीधे हो रही पानी की सप्लाई - ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है। ऐसे में जल जीवन मिशन की ओर से बगैर ओवरहेड टैंक का निर्माण किए सीधे पानी की सप्लाई कैसे की जा रही है। ऐसा होने से जब पानी लीकेज हो जाता है तो सड़कें टूटकर तलाब में बदल जाती है। ऐसा होने से गांव की सड़कें बदहाल है। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
वर्जन
उधर जल निगम के सहायक अभियंता का कहना है कि जल्दी टंकी का निर्माण पूरा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है । तकनीकी कारणों से काम पूरा नहीं हो सका है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।