श्रीकृष्ण लीला का मंचन करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के किरतपुर में नारायणदास रस्तोगी सरस्वती शिशु मंदिर और बालिका इंटर कालेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य योगेश्वर भटनागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।बुधवार को कार्यक्रम में श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में नैना चंद्रा ने प्रथम, गुंजन राजपूत ने दूसरा व अपूर्व राजपूत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में लक्ष्मी देवी व सुनीता रानी रहीं। माचना गिरी, आकांक्षा गिरी व राधिका गिरी ने भजन प्रस्तुत किए।
संचालन आचार्य विर्निश ने किया। सत्यवती मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में केजी सेक्शन की पूर्वी, प्रियाणी, दिव्यांशी, अर्पित व दृष्टि ने मटकी फोड़ व पनघट की झांकियों का मनमोहक चित्रण किया। बच्चों ने राधाकृष्ण की रासलीला भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रबंधक राजीव चौहान, प्रधानाचार्य बृजेश राजपूत, अंजू और रीता शर्मा आदि मौजूद रहै।