फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फूंका लव जिहाद का पुतला

विज्ञापन
बिजनौर में शास्त्री चौक पर लव जिहाद का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर शुक्रवार को शास्त्री चौक पर लव जिहाद का पुतला फूंका। साथ ही राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता आदमपुर स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस निकालते हुए शास्त्री चौक पहुंचकर पुतला फूंका। बजरंग दल के विभाग संयोजक शिवम वर्मा ने कहा कि अभी हाल ही में देश की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस के नासिक कार्यालय में बड़ी संख्या में कंपनी की एचआर निदा खान ने लव जिहाद चला रखा रहा था। जिसमें 10-12 लड़कियों ने केस भी दर्ज किया है। इसी प्रकार देश के अंदर अलग-अलग संस्थानों में लव जिहाद, पेशाब जिहाद, कॉर्पोरेट जिहाद आदि चलाए जा रहे हैं। यह सनातन धर्म के ऊपर बड़ा हमला है, जिसे बजरंग दल कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हिंदू कन्याओं का शारीरिक शोषण, आतंकी कनेक्शन आदि बिंदुओं को लेकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर सभी अवैध कब्जे हटाने, लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने के लिए कठोर केंद्रीय कानून लागू करने, विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित करने की मांग उठाई। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौधरी, विहिप के विभाग मंत्री मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, जिला मंत्री सौरभ शर्मा, जिला संयोजक अरुण चौधरी, सहसंयोजक नवदीप कैलाश उपाध्याय, मलखान सिंह, अनमोल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें