फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने जाम लगाकर फूंका ईओ का पुतला

विज्ञापन
बिजनौर में नगरपालिका चौक पर ईओ नगरपालिका का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बजरंग दल ने जाम लगाकर फूंका ईओ का पुतला
विज्ञापन

बिजनौर। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ईओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका और नगर पालिका के बाहर जाम लगा दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मध्यस्थता में ईओ ने अपने व्यवहार पर खेद जताया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ता आदमपुर कार्यालय से नारेबाजी करते हुए नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका ईओ मनोज कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और पालिका के बाहर जाम लगा दिया। जिला सहसंयोजक आदित्य चौधरी ने बताया कि डेढ़ महीने के एक बछड़े को कुत्ते घायल कर रहे थे। वे बछड़े को किसी तरह बचाकर नगर पालिका की प्रदर्शनी मैदान स्थित गोशाला लाए। वहां कर्मचारियों ने बछड़ा लेने से मना कर दिया। इस बीच ईओ मनोज कुमार भी वहां पहुंच गए। आदित्य चौधरी के अनुसार ईओ ने उससे अभद्रता और धक्का मुक्की की। वे किसी तरह बछड़े को गोशाला में ही छोड़कर गए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के जाम लगाने पर पुलिस भी पहुंच गई। तहसीलदार प्रीति सिंह ने कार्यकर्ताओं से बात की। कुछ देर बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने ईओ को बुलवाया। एसडीएम ने दोनों पक्षों में वार्ता कराई और ईओ मनोज कुमार ने अपने व्यवहार पर खेद जताया। इस पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

इस दौरान बजरंग दल के प्रांत सहमंत्री जितेंद्र चौधरी, विभाग मंत्री कैलाश उपाध्याय, जिला मंत्री अनिल, जिला संयोजक आशीष बालियान, जिला संपर्क प्रमुख अमित राणा, जिला सहसंयोजक संजय चौधरी, जिला सहसंपर्क प्रमुख रजत आदि मौजूद रहे। ईओ मनोज कुमार के अनुसार दोनों पक्षों में आपस में कुछ गलतफहमी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें