फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादरपुर मिल ने नौ दिन के अंदर किया गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादरपुर मिल ने नौ दिन के अंदर किया गन्ना भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। बहादरपुर चीनी मिल ने किसानों को छह दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है। किसानों को गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर करने का नियम है, जबकि बहादरपुर मिल ने नौ दिन के अंदर ही भुगतान कर दिया है। किसानों को गन्ना पर्ची भी समय से मिलने से गेहूं के लिए खेत भी खाली हो रहे हैं।
विज्ञापन

बहादरपुर चीनी मिल को क्षेत्र के 27 हजार से अधिक किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। मिल का काफी क्षेत्र खादर की जमीन से जुड़ा है। यहां के किसान गन्ने के अलावा धान की खेती के लिए भी जाने जाते हैं। बहादरपुर चीनी मिल गन्ना भुगतान करने में सबसे अव्वल रहती है। पिछले साल भी बहादरपुर चीनी मिल ने जिले में सबसे पहले गन्ना भुगतान किया था। हालांकि मिल ने पिछले साल विलंब भुगतान पर बनने वाले करीब दो करोड़ रुपये का ब्याज किसानों को नहीं दिया है। इस साल की शुरूआत मिल ने अच्छे भुगतान के साथ की है। मिल ने किसानों से छह दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है। अब तक 87 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में जा चुका है। मिल के मुख्य गन्ना महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका के अनुसार तय समय से भी पहले भुगतान कर रही है। किसानों को भुगतान से जुड़ी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसान मुख्तियार सिंह का कहना है कि सभी चीनी मिलों को बहादरपुर चीनी मिल की तरह समय से भुगतान करना चाहिए। चीनी मिल ने दस दिन के अंदर खरीदे गए गन्ने तक का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें