फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग कारोबारी ने कनपटी पर गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैग कारोबारी ने कनपटी पर गोली मारी
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर के बैग कारोबारी ने आत्महत्या करने के इरादे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। घायल कारोबारी को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस उसके परिवार से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चौक बाजार स्थित गोयल बैग स्टोर प्रतिष्ठान के स्वामी मनोज गोयल ने सोमवार शाम अपने गुरुद्वारे के निकट स्थित आवास पर खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस समय कारोबारी ने गोली मारी घर पर उसकी मां सरिता गोयल और पत्नी नीलम गोयल मौजूद थीं। सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, एसएसआई राजीव चौधरी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। घायल को पूजा नर्सिंग होम में उपचार के लिए भेजा, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है। एसपी अपराध डॉ. अनित सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी ली। बताया जाता है कि बैग कारोबारी काफी समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस ने घटना स्थल से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मनोज गोयल कुछ समय से मोहल्ला वाहिद नगर में कर्णवाल हॉस्पिटल के निकट किराए पर रह रहा था। वहीं पर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस कारोबारी के परिवार से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें