बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर दिखा अजगर।
- फोटो : अमर उजाला
रेहड़ में बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग स्थित बिजलीघर के पास सड़क पर तीन मीटर से भी अधिक लंबे अजगर आने से रास्ता जाम हो गया। यह मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीण इस्लामुद्दीन, प्रताप, बूटा सिंह, मुकेश, दीपक यादव, योगराज सिंह बताया कि अचानक अजगर सामने आने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोग काफी देर तक सहमे रहे। ग्रामीणों ने सूचना के बावजूद वनकर्मियों के न पहुंचने पर रोष जताया। बाद में यह अजगर खुद ही झाड़ियों की ओर जाकर ओझल हो गया। उधर, वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने टीम भेजी थी। मगर जब तक अजगर जंगल में चला गया। अजगर की तलाश की जा रही है। मिलने पर उसे अमानगढ़ वन रेंज में छोड़ा जाएगा।
शिवाला कलां। गांव शाहपुर धमेड़ी में कई दिनों से गुलदार देखे जा रहे हैं। शनिवार रात गांव निवासी उदयवीर गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान खेत में दो गुलदार व एक शावक को देख घबरा गया। उसने किसी तरह नलकूप की कोठरी में घुसकर जान बचाई। बाद में उसने फोन द्वारा ग्रामीणों को सूचना दी। गांव वाले लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंच गए। गांव वालों को आता देखकर दोनों गुलदार और शावक ईख के खेत में घुस गए। सूचना पाकर रात में ही एसडीएम चांदपुर आजाद भगत सिंह और थानाध्यक्ष गांव पहुंचे और सतर्कता बरतने की सलाह दी। दो गुलदार की सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी गांव नहीं पहुंच, इसको लेकर उनमें काफी रोष है।