बिजनौर में बुधवार शाम को सिविल लाइंस में श्रीराम स्थित के सामने पुराने स्टेट बैंक वाली गली में रिक्शा चालक शहजाद निवासी मोहल्ला चाहशीरी, बुल्ला का चौराहा को करीब चार साल की बालिका रोती मिली। बालिका कुछ सुन बोल नहीं पा रही है। वह अपने या परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है।
शहजाद ने उसको रिक्शा पर बैठाकर कई मोहल्लों में घूमाया व नागरिकों से भी बात की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शहजाद ने बच्ची के बारे में पुलिस को सूचना दे दी है। वह बच्ची को अपने घर ले गया है। अगर किसी को बच्ची के बारे में कुछ पता है तो वह शहजाद के मोबाइल नंबर 9084687552 व 9058272772 पर फोन कर सकता है।