‘नशे से आजादी’ पखवाड़ा की शुरुआत, दिलाई शपथ
बिजनौर। नशे से आजादी पखवाड़े की शुरुआत रविवार को हुई। जिसके तहत सभी थानों और पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। वहीं जगह-जगह पुलिसकर्मियों ने लोगों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नशील दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के तहत कार्यक्रम हुए। शहर कोतवाली में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। इसी के साथ नशे से आजादी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। शपथ लेने के बाद पुलिस कर्मियों जागरुकता अभियान चलाया। नुक्कड़, चौराहों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर पहुंचकर पुलिस ने युवाओं को जागरूक किया। वहीं नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को एक पखवाड़े तक जागरुकता अभियान चलाने और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पखवाड़े का शुरुआत होते ही स्योहारा पुलिस ने नशीली गोली के साथ एक आरोपी को भी दबोच लिया।