बिजनौर के स्योहारा में सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह के 350वीं जयंती के अवसर पर पटना साहिब से निकली जागृति यात्रा के स्योहारा आगमन पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
गुुरुद्वारा गुरू सिंह सभा की ओर से डा. एचएस कालरा के नर्सिंग होम के सामने यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सभा के अध्यक्ष सरदार प्रीतपाल सिंह ने बताया कि शताब्दी गुरू पर्व को लेकर उपलक्ष्य में यह यात्रा निकाली गई है जो पटना साहिब से निकली है। स्वागत समारोह में डा. एचएस कालरा, सरदार जोगेंद्र सिंह, दलजीत सिंह रिंकू, सिमरनदीप, अरविंद्र सिंह समेत अन्य सिख श्रद्धालु शामिल रहे।।