फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आकर चाची-भतीजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की चपेट में चाची-भतीजी की मौत
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करते समय डंपर की चपेट में आने से एक महिला और 11 माह की बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगीना थाना क्षेत्र के गांव मझेड़ा निवासी 38 वर्षीय नुसरत अपनी 11 माह की भतीजी लाइबा के साथ बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर रही थी। तभी धामपुर की ओर जा रहे एक खाली डंपर की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला व थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर को पकड़ लिया गया है। महिला के परिजनों की तरफ से तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें