15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र-छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुरू की गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मेधावी छात्रों के भविष्य संवार करने में बनी मददगार साबित होगी। छात्रवृत्ति परीक्षा के माध्यम से कक्षा 9 से कक्षा 12 के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
इसके लिए छात्र-छात्राएं 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं से आवेदन करने का आह्वान किया है।
इस वर्ष 9वीं व 10वीं में पढ़ने वाले प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति दी जाएगी। इन विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये मिलेेंगे। जबकि 11वीं और 12 वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। कुल मिलाकर 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसलिए जनपद के सभी पात्र विद्यार्थी 15 सितंबर तक समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ जरूर ले।
आवेदन फॉर्म भरने के लिए इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024
https://amarujalafoundation.org/
https://www.amarujala.com/
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति होनहारों के लिए शिक्षा में मददगार साबित होगी। इसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को भागीदारी के लिए आवेदन करना चाहिए।
- डॉ. निशांत यादव प्रधानाचार्य
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में प्रतिभाग करने के लिए छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में करना चाहिए। छात्र ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन करें। परीक्षा में शामिल होने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
- अनंशु महेश्वरी, प्रधानाचार्य
पढ़ाई के लिए जहां मेहनत की जरूरत होती है, वहीं कई छात्र-छात्राएं धनराशि के अभाव में पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं। ऐसे छात्र-छात्राएं अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पास कर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। - जयकरन यादव, डीआईओएस