फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने तीन शराब माफियाओं को शराब के 1125 पव्वे अवैध शराब, छह प्लास्टिक की केन, 60 लीटर अपमिश्रित शराब सात किग्रा यूरिया दो कार व अन्य सामान के साथ दबोचा हैं। शराब माफियाओं ने जान से मारने के इरादे से पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन

एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह के मुताबिक चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने चांदपुर मं मंडी धनौरा फाटक के पास दो गाड़ियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करके हरियाणा के रोहतक थाना क्षेत्र के गांव समरिया निवासी कुलदीप, सोनीपत जिले के थाना बरौदा के गांव ईस्सापुर रोड़ी निवासी अजय व शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरपुर निवासी हेमेंद्र उर्फ गोपी को दबोच लिया। उनकी गाड़ी से पुलिस ने शराब से भरे 1125 पव्वे, छह प्लास्टिक की कैन, 60 लीटर अपमिश्रित शराब, 60 खाली पव्वे, सात किग्रा यूरिया बरामद की। दो मोबाइल व दो कार भी पकड़ी गई हैं। पकडे़े गए माफिया ने बताया कि पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशियों को ये शराब देते हैं। शराब का पैसा आपस में बांटते हैं। काफी दिनों से वे ये काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें