फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पति को दूध में जहर देकर मारने का प्रयास, दी तहरीर

Tue, 09 Sep 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। थाना क्षेत्र के गांव भज्जावाला में मनमुटाव के चलते पत्नी पर पति को दूध में जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। व्यक्ति को धामपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। देवर ने भाभी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नंगला भज्जा निवासी रवि ने तहरीर में बताया कि उनके भाई सचिन और भाभी रूबी का पिछले काफी समय से मनमुटाव चल रहा है। आरोप है कि 8 सितंबर की रात को भाभी ने भाई सचिन को दूध में जहर देकर मारने का प्रयास किया। जब सचिन की हालत बिगड़ी तो उसे धामपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस क्षेत्र अधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें