फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के अपहरण का प्रयास, दो लोग दबोचे, दो फरार

विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र में बच्चों के अगवा करने के प्रयास की घटना के बाद मार्ग पर जमा भीड़। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बच्चों के अपहरण का प्रयास, दो लोग दबोचे, दो फरार
विज्ञापन

जलाबाबाद/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव हाजीपुर खलिया के निकट बच्चों के अपहरण का प्रयास कर रहे चार युवकों को लोगों ने घेर लिया। दो युवकों को भीड़ ने दबोच लिया। जबकि दो आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जलालाबाद क्षेत्र के गांव हाजीपुर खलिया के निकट निर्माणाधीन फोरलेन पर जलालाबाद निवासी शरफराज का पुत्र मो. सुहेल (9) और उसका साथी मो. रिहान (8) शुक्रवार को करीब चार बजे साइकिल से खेत पर जा रहे थे। जैसे से ही दोनों बच्चे अपने खेत के निकट पहुंचे तो फोरलेन पर खड़े चार युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। चारों युवकों ने दोनों बच्चों को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया, जिस पर बच्चों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर फोरलेन से गुजर रहे बौरेकी निवासी ठेकेदार तसलीम अहमद और आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तथा आरोपियों को घेर लिया। भीड़ को देखकर दो युवक बाइक छोड़कर जंगलों में फरार हो गए, जबकि दो युवकों को भीड़ ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी नगीना के हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें