फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने शव रखकर जाम लगाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के सामने शव रखकर जाम लगाने का प्रयास
विज्ञापन

कोतवाली देहात। बृहस्पतिवार को हुई गांव शहबाजपुर के बर्खास्त चौकीदार की हत्या के बाद परिजनों ने शव को कोतवाली देहात थाने के सामने रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए शव को टेंपो में रखवा कर गांव पहुंचाया। शव दफन होने तक पुलिस गांव में मौजूद रही।
गांव शाहबाजपुर में बृहस्पतिवार को पूर्व चौकीदार इकरार की पुरानी रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इकरार के भाई इस्तकार ने भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित 12 लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को लगभग दो बजे बिजनौर से पोस्टमार्टम करा कर शव लेकर अपने घर जा रहे परिजनों ने थाना कोतवाली देहात के गेट पर शव को रखकर रास्ता जाम कर दिया। थाने के सामने रास्ता जाम होते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और आनन-फानन में शव को उठाकर टेंपो में रख कर गांव के लिए भिजवा दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें