फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जे का प्रयास
विज्ञापन

धामपुर। सिंचाई विभाग की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने के लिए छह माह पहले बनाई गई दीवार को तोड़ दिया है। विभाग की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
एसडीएम कोर्ट तिराहे पर एक पंप के सामने सिंचाई विभाग की कई बीघा बेशकीमती भूमि है। यह जमीन वर्षों से लावारिस पड़ी है। जमीन को सुरक्षित करने के लिए सिंचाई विभाग ने करीब छह माह पहले चहारदीवारी का निर्माण कराया था। मगर कुछ लोगों ने इस भूमि पर कब्जा करने की नीयत से दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सिंचाई विभाग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग खड़े हुए। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की थी। परंतु कोई विभागीय लिखित शिकायत न मिलने पर आरोपियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता धनंजय सिंह का कहना है कि सिंचाई विभाग की जमीन पर एक व्यक्ति अपना हक जता रहा है। जिसे लेकर कोर्ट में भी केस विचाराधीन है। जब विभाग ने वहां पर दीवार बनाने का प्रयास किया था तो उसके द्वारा विरोध कर निर्माण कराने से रुकवा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें